हनुमान जी की आरती | Hanuman Ji Ki Aarti

Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics

हनुमान जी की आरती (Hanuman Ji Ki Aarti) का हनुमान जयंती पर विशेष महत्व होता है. हनुमान जी का जिस दिन जन्म हुआ था उस दिन पुरे भारत में हनुमान जयंती मनाई जाती है. हनुमान जी को भगवान शिव के अवतार के रुप में भी जाना जाता है.
aarti kije hanuman lala ki, hanuman ji ki aarti image, hanuman ji ki aarti, aarti hanuman ji ki, hanuman aarti, hanuman, hanuman aarti with lyrics, hanuman jayanti, jai hanuman, lord hanuman

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।
लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।
पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment